बलुआ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चंदौली : वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष बलुआ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश यादव पुत्र रामअवध यादव, निवासी ग्राम सैफपुर, थाना बलुआ तथा संजय राम पुत्र मोती राम, निवासी ग्राम मझिलेपुर, थाना बलुआ, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक राजेश यादव के खिलाफ एसटी संख्या 1215/25 एवं अपराध संख्या 187/25 तथा संजय राम के खिलाफ मुकदमा संख्या 147/13 एवं अपराध संख्या 42/13 से संबंधित न्यायालयीय वारंट था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी मारूफपुर), हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल रोहित शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।


















