पौधे वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चंदौली : पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाण्डेय द्वारा बच्चों को पौध रोपण के लिए पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर विशेष रूप से विद्यालय के शिक्षक, छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे. वही बच्चों और शिक्षकों को 250 पौधों का वितरण किया गया.

इस दौरान प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि वैश्विक प्रवेश में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण की खतरनाक हो रही स्थिति को नियंत्रित करने में आम जनमानस की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन स्तर पर पौधारोपण के मुहिम की सार्थकता पौध के वृक्ष का रूप लेने तक संरक्षण करने में है. कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य कराया जा रहा है. लेकिन आजकल दिखावापन के चक्कर में लोग पौधों को लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं. फोटो में ही शपथ ले रहे हैं और वास्तविक धरातल पर पौधों के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य नहीं हो रहा है. जिससे हम मनुष्यों का ही नुकसान है जिसका उदाहरण कोरोना कल में देखने को भी मिल चुका है. इसलिए हम सबको ईमानदारी से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना होगा. और रोपण किए गए पौधों की देखभाल करके उनको वृक्ष का रूप लेने तक उनका देखभाल करना होगा. इस दौरान शैलेश श्रीवास्तव संजीव तिवारी अनामिका यादव अश्वनी पांडे आदि शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


















