कंपोजिट विद्यालय में हुआ माता उन्मुखीकरण का आयोजन
चंदौली : महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में की जानी है. इसी के क्रम में चहनियां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में शनिवार को माता उन्मुखीकरण का कार्यक्रम का आयोजन राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक बीरेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया. इस दौरान बाल्यावस्था में बच्चों की उचित देखभाल, पोषण व उनका सर्वांगीण विकास के सम्बंध में उपस्थित माताओं को जानकारी दी गई. वही बच्चों को पुरस्कार स्वरूप कॉपी, पेंसिल, कलम, कटर, रबर देकर सम्मानित किया गया.

माता बच्चों की होती है प्रथम गुरु
प्रधानाध्यापक बीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माता उन्मुखीकरण का उद्देश्य बच्चों के अंदर अंतर निहित क्षमताओं का विकास करना है. इसमें शिक्षकों ने मेहनत और लगन से बच्चों के बोलने, लिखने, सुनने और समझने की क्षमताओं के विकास करने में सार्थक प्रयास किया है. इसको इन बच्चों के हाव-भाव से महसूस किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को नियमित, साफ सफाई के साथ बच्चों को विद्यालय पर भेजें. माता बच्चे की प्रथम गुरु होती है. बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने मे मां का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है.

कविता कहानी के माध्यम से अपने कौशल का किया प्रदर्शन
अध्यापिका प्रियंका यादव तथा मंजू देवी ने बच्चों को अभिभावकों के सम्मुख उनकी गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया. और बच्चों ने मनोरंजन ढंग से अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम की शुरुआत काव्या, प्रियांशी, अनुष्का, कृति, करिश्मा, आस्था और रितिक ने राधा कृष्ण के गीत पर नृत्य करते हुए अपने अभिनय का प्रदर्शन किया. वही बजरंगी, अमन, परिधि, अंश पाल, आयुष, कविता आदि बच्चों ने कविता कहानी सुना कर शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच अपने कौशल को प्रदर्शित किया.
इस कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, नंद कुमार शर्मा, पूजा सिंह, रूबी सिंह, ममता रानी गुप्ता, गौतम लाल, सुशीला देवी, मंजू देवी, प्रियंका यादव, अभिभावक निर्मला देवी, वृंदा देवी, धर्मा देवी सहित आदि अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे.


















