छठ घाट पर लगी 200 वाट की हाई मास्ट एलईडी लाइट, रात में भी जगमगाएगा भीषमपुर का पोखरा

45

छठ घाट पर लगी 200 वाट की हाई मास्ट एलईडी लाइट, रात में भी जगमगाएगा भीषमपुर का पोखरा

चंदौली : जनपद के ग्राम पंचायत भीषमपुर में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सांसद निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भीषमपुर स्थित छठ घाट (पोखरा) पर 200 वाट की हाई मास्ट एलईडी लाइट स्थापित कराई गई है। इससे पूरे क्षेत्र में रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।

बताया गया कि शिक्षक संघ चकिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता के विशेष अनुरोध पर सांसद निधि से इस जनहित कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की गई। हाई मास्ट लाइट लगने के बाद अब छठ घाट और पोखरे के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह रोशन रहेगा, जिससे छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस विकास कार्य के लिए शिक्षक संघ चकिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता, ग्राम पंचायत भीषमपुर के ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनहित का सराहनीय कार्य है, जिससे गांव के लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

हाई मास्ट एलईडी लाइट के शुरू होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वर्षों से महसूस की जा रही रोशनी की समस्या अब दूर हो गई है और छठ घाट की सुंदरता के साथ-साथ सुरक्षा भी पहले से अधिक मजबूत हुई है।