बिजली कटौती से हर तरफ मचा है त्राहिमाम, जनता त्रस्त अधिकारी मस्त

361

बिजली कटौती से हर तरफ मचा है त्राहिमाम, जनता त्रस्त अधिकारी मस्त

चंदौली : पिछले एक महीने से लगातार बिजली कटौती होने से हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है. जिले में हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब दिनभर काम कर के थका हारा व्यक्ति रात को सोने जाता है तो बिजली ही गायब रहती है, जिससे ना दिन में चैन मिलता है और ना ही रात को सुकून मिलता है. बिजली विभाग के मनमाने रवैये से सबसे ज्यादा बुरा हाल चहनियां क्षेत्र के रमौली (सुरतापुर), चहनियां व मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र का है. जहां क्षेत्र में भीषण ट्रिपिंग के बाद कुल मिलाकर 4 घंटे ही बिजली मिल रही है. जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. वही किसान अपने धान की फसल की सिंचाई भी नही कर पा रहे है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि जनता का फोन तुरन्त उठाएं और समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें. इसके बाउजूद भी अधिकारी सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे है. हर 10 मिनट सप्लाई देने के बाद डेढ से 2 घंटे की कटौती की जा रही है. साथ ही घण्टों रोस्टिंग के बाद कुछ समय के लिए बिजली मिल रही है. लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली की समस्या का निस्तारण नही हो पा रहा है. क्षेत्र के लोगों को कहना है कि सीघ्र ही समस्या का निस्तारण नही किया गया तो हमलोग उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे. इस बाबत रमौली (सुरतापुर) के जेई घनश्याम पटेल ने बताया कि बिजली मिलने वास्ते जो ऊपर से सिड्यूल बनाया गया है उतना भी बिजली नही मिल पा रही है. साथ ही ऊपर से इमरजेंसी बिजली कटौती को लेकर हम सभी परेसान है. कहा कि सीघ्र ही समस्या का निस्तारण होने की उम्मीद है.