जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना, अपनी समस्या के निस्तारण हेतु इस नम्बर पर कर सकते है सम्पर्क
चंदौली : जिला प्रशासन द्वारा जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के बारे में नियंत्रण कक्ष नंबर (05412-262557) पर सूचना दी जा सकती है.

प्रभारी अधिकारी (आपदा) विराग पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट चंदौली में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. जिसका दूरभाष नम्बर (05412-262557) है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़ की समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित की ड्यूटी लगाई गई है. बाढ़ से प्रभावित व्यक्ति अपनी समस्या के निस्तारण हेतु उपरोक्त नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है.


















