प्रवेशोत्सव की तैयारी में बैठे शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर किया स्वागत
◆ स्कूलों में नए सत्र का शुभारंभ
◆ तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत
◆ स्कूल के पहले दिन उत्सव जैसा माहौल

चंदौली : ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के बाद नए शिक्षण सत्र के शुभारंभ के साथ ही जिलें के सभी परिषदीय स्कूल खोल दिए गए है. जहां आज बच्चों ने स्कूल की तरफ अपना रुख किया. वही प्रथम दिन होने पर प्रवेशोत्सव की तैयारी में बैठे स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया. साथ ही नई कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकों का वितरण करते हुए नए कक्षा से रूबरू कराया. इसी क्रम में चहनियां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. स्कूल में बच्चों का स्वागत किए जाने को लेकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल बना रहा.

बच्चों की चहल कदमी से स्कूल हुए गुलजार
परिषदीय स्कूल 18 मई से बंद होने के बाद आज बच्चों के आने की शुरुआत हुई है. जबकि इन विद्यालयों को 25 जून से ही खोला गया है. जिसमें शिक्षकों को ही पहुंचना रहा. प्रधानाध्यापक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि आज पहला दिन बच्चों के लिए बड़ा ही उत्साह वर्धन रहा. बच्चों के चेहरे पर खुशियां खिली रही. बच्चों की चहल कदमी से स्कूल भी गुलजार होने लगा. वहीं शिक्षकों ने बच्चों से मेहनत के साथ आगे अपनी बेहतर पढ़ाई करने की अपील की.

स्कूल के मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाया
बृजेश मिश्रा एवं ममता रानी गुप्ता द्वारा प्रवेश द्वार को गुब्बारे से सजाकर एवं रंगोली बनाकर बच्चों के लिए स्वागत पथ तैयार किया गया. वही शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने तिलक-चंदन लगाकर व पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया. स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.
इस अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नंदकुमार शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूजा सिंह, उमा चौबे, उमेश कुमार, रूबी सिंह, गौतम लाल, विजय राज, रवि, मंजू देवी, सुशीला देवी आदि कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे.


















