परास्नातक स्तर के 193 विद्यार्थियों को वितरण किया गया टैबलेट
चंदौली : योगी सरकार स्नातक और परास्नातक के करीब 40 लाख विद्यार्थियों को हर साल टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करने की योजना पर काम कर रही है. इस योजना का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना और छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान करना है, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में जहां शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच सीमित हो सकती है. इस योजना के तहत स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और तकनीकी ज्ञान लेने वाले छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा रहे है. इसी क्रम में मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित चहनियां स्थित मां खंडवारी पीजी कॉलेज के एमए, एमएससी तथा एमएड के 193 विद्यार्थियों को मुख्यातिथि नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव द्वारा टैबलेट वितरण किया गया.

प्रदेश सरकार की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही टेबलेट वितरण योजना की कड़ी में सोमवार को मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित चहनियां स्थित मां खंडवारी पीजी कॉलेज के एमए, एमएससी तथा एमएड के 193 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण हुआ. वही टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नायब तहसीलदार सकलडीहा राजेन्द्र यादव को संस्था के प्रबन्ध निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह व विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव ने कहा कि टैबलेट का उपयोग हम अपने मनोरंजन के लिए न करें, बल्कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए इस तकनीकी का उपयोग करते हुए देश के विकास में योगदान दें. जिससे नई पीढ़ी को डिजिटल किया जा सके.

इस बाबत संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी तैयारी के लिए इंटरनेट और उसके उपकरण की आवश्यकता है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मेधावी को टैबलेट देने का निर्णय लिया और धरातल पर पारदर्शिता के साथ उसका वितरण किया जा रहा है. कहा कि आज के डिजिटल युग में उचित मार्गदर्शन से ऑनलाइन बिजनेस करते हुए हम अपने तरक्की का मार्ग खोल सकते हैं. सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से हम बेरोजगारी कम कर सकते हैं तथा युवाओं को उचित दिशा दे सकते हैं.
इस अवसर पर निदेशक अवनीश सिंह, प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार, डॉ अश्वनी श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, डॉ नवनीत तिवारी, डॉ अशोक सिंह, अमरजीत यादव, सीमा सिंह, सुनीता गुप्ता, अवनीश गुप्ता, उमेश यादव, लव कुश पाण्डेय, नितेश मिश्रा, अखिल देव पाण्डेय, अजीत सिंह, डॉ विनोद श्रीवास्तव, डॉ अजय सिंह, डॉ मंजूली सिंह सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.


















