एमडी के समीक्षा में सकलडीहा एक्सईएन की मिली लापरवाही, किया गया सस्पेंड, महकमें में मचा हड़कंप

465

एमडी के समीक्षा में सकलडीहा एक्सईएन की मिली लापरवाही, किया गया सस्पेंड, महकमें में मचा हड़कंप

◆ विद्युत विभाग के एमडी शंभू कुमार की कार्रवाई

◆ एक्सईएन को किया सस्पेंड

◆ महकमें में मचा हड़कंप

चंदौली : बिजली विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. प्रबंधक निदेशक वाराणसी शम्भू कुमार द्वारा कार्य में अनिमितता मिलने पर सकलडीहा विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की कार्रवाई के बाद महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. निलंबन के दौरान वह प्रबंध निदेशक कार्यालय डिस्कॉम वाराणसी से सम्बद्ध रहेंगे.

अधिकारियों को कार्य मे सुधार लाने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजन कुमार को कई समीक्षा बैठकों के दौरान प्रगति को लेकर निर्देशित किया गया था. चेतावनी के बाद भी कार्यों में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद प्रबंधन निदेशक शम्भू कुमार ने निलंबित कर दीया. वही संबंधित अधिकारियों को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दिया गया. अधिकारी एक दूसरे से निलंबन की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे. वही इस सूचना से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.