वाराणसी में विधान परिषद विशेषाधिकार समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

89

वाराणसी में विधान परिषद विशेषाधिकार समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

वाराणसी : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक 7 जुलाई को सर्किट हाउस सभागार में डॉ. जयपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति ने वाराणसी मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों से 17 बिंदुओं पर विभागवार जानकारी ली और दिशा-निर्देश जारी किए।

अफसरों को जनप्रतिनिधियों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

समिति ने पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, दिव्यांगजन, विद्युत, स्वास्थ्य, सिंचाई, आबकारी, राजस्व आदि विभागों की योजनाओं, प्रगति और कार्यों की समीक्षा की। बिजली आपूर्ति, आरएसएस योजना, नलकूप कनेक्शन, नहरों की सिल्ट सफाई, सड़कें गड्ढामुक्त करने, अवैध शराब पर कार्रवाई जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनप्रतिनिधियों के पत्रों का उत्तर समय से दें, उनके मोबाइल नंबर सेव रखें और प्रोटोकॉल का पालन करें।

महिला-बाल संरक्षण और PDS पर हुई समीक्षा बैठक

बैठक में एमएलए/एमएलसी द्वारा भेजे गए क्षेत्र विकास निधि प्रस्तावों की स्थिति, बाल संरक्षण गृहों और महिला सुधार गृहों की समीक्षा तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि संवादहीनता विशेषाधिकार हनन की स्थिति उत्पन्न करती है, अतः अधिकारी जनप्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। बैठक में समिति सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल, श्रीमती रमा निरंजन, श्री आशुतोष सिन्हा, डॉ. राजेश सिंह समेत चारों जिलों के डीएम, एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।