राजर्षि टण्डन के छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट, छात्रों के खिले चेहरे
चंदौली : युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण किया जा रहा है. योजना के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र मां खंडवारी देवी पी.जी. कालेज चहनियां में स्नातकोत्तर के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया.

छात्र इसे मनोरंजन का साधन न बनाएं, बल्कि इसे अस्त्र की तरह प्रयोग करें : आशुतोष कुमार सिंह
समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने छात्रों को टैबलेट वितरण किया. कहा कि छात्र-छात्राओं को टैबलेट से पढ़ाई में काफी सहूलियत मिलेगी. इसका उपयोग कर छात्र आगे बढ़ सकते है. कहा कि छात्र इसे मनोरंजन का साधन न बनाएं, बल्कि इसे अपने कैरियर के लिए एक अस्त्र की तरह प्रयोग करें. टैबलेट का सही उपयोग करके छात्र देश में अपना नाम रोशन कर सकते है. वही राजर्षि टंडन से अपनी शिक्षा पूरी करने और टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दिया और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की कुशल नीतियों की वजह से छात्र इस योजना का लाभ ले रहे हैं.
ये रहे मौजूद..
इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, धनंजय उपाध्याय, अरुण विश्वकर्मा, निधि सिंह, मंगल तिवारी, अंजली गुप्ता, रूपांजलि जायसवाल, शिवेंद्र, भावना, मोहित, चंद्रकला, रजनीश चौहान, दिनेश, शुभम तिवारी, निशा, मयंक, मंजू, खुश्बू, अनुराधा, मुकेश, आशुतोष पाण्डेय सहित आदि शिक्षक एवं लाभार्थी मौजूद रहे.


















