चंदौली में पुलिस महकमे में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले
चंदौली : जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध पर नकेल कसने के लिए एसपी आदित्य लांघे ने रविवार को चार निरीक्षकों के तबादले किए। आदेश के तहत निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, जो अब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक पद पर तैनात थे, को थाना अलीनगर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ रहे निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को थाना नौगढ़ की कमान सौंपी गई है। अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को अब प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रहे रमेश यादव को अपराध शाखा विवेचना सेल में भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत होगी।


















