पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

171

पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

चंदौली : जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके कब्जे से चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार चोर बिहार राज्य से चोरी किए मोटरसाइकिलों के नम्बर प्लेट को बदलकर बेचने के फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी व ब्रम्हशंकर राय मय हमराह द्वारा सब्जी मंडी तिराहा कस्बा मुगलसराय पर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के जिनके पास चोरी की मोटरसाइकिल है. उसी मोटरसाइकिल के साथ सुभाषनगर गुरुद्वारा के पीछे मौजूद है. इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुभाषनगर गुरुद्वारा के पीछे घेराबन्दी किया गया. जहां पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ दिखाई दिए. पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे. जिस पर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. वही दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप गुप्ता उर्फ बहादुर पुत्र कुंजू गुप्ता निवासी कैलाशपुरी थाना मुगलसराय उम्र 19 वर्ष के रूप के हुई.

नंबर प्लेट बदलकर बेचने की बना रहे थे योजना

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी का है. जिससे मैं अपने सहयोगी लकी जायसवाल के साथ मिलकर संगम लान के पास से चुराया था. जिसको बेचने के लिए खड़े होकर हम लोग योजना बना रहे थे. बताया कि एक मोटरसाइकिल जिसे मैं अपने भाई सुरेश गुप्ता व लकी जायसवाल के साथ मिलकर दुर्गावती बिहार से चुरा कर लाया था और उसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहे हैं. तथा हमलोग ग्राहक की तलाश में थे. ग्राहक मिलने पर मोटरसाइकिल को बेच देते. वह मोटरसाइकिल मेरे भाई के पास घर पर मौजूद है.

बयान के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा उसके घर लेकर पहुंची जहां पर अभियुक्त का भाई सुरेश गुप्ता पुत्र कुंजू गुप्ता निवासी कैलाशपुरी थाना मुगलसराय मौजूद मिला. जिसने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को मैं बहादुर और लकी जायसवाल दुर्गावती से चुरा कर लाए हैं और नंबर प्लेट बदलकर प्रयोग कर रहे हैं. ग्राहक तलाश रहे थे कि कोई मिल जाता तो इसे बेचकर पैसा हम दोनों भाई और लकी जायसवाल आपस में बांट लेते. वही अभियुक्त संदीप उर्फ बहादुर व सुरेश के निशानदेही पर उनके घर से मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर प्लस बरामद हुआ. जिसके नंबर प्लेट पर UP 67 A 3229 अंकित नंबर फर्जी पाया गया. वही पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक ब्रह्मशंकर राय मय हमराह शामिल रहे.