चकिया में भाजपा की आत्मनिर्भर मण्डल मासिक बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान
चंदौली : भारतीय जनता पार्टी मण्डल चकिया की ओर से गुरुवार को नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में मण्डल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’ के नेतृत्व में आत्मनिर्भर मण्डल मासिक बैठक एवं ‘हर घर तिरंगा’ तथा ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मण्डल प्रभारी राकेश मिश्रा ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर तक राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
बैठक के दौरान संगठन की मासिक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुशील पांडे ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवरतन गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, अनीता शर्मा, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, विजय विश्वकर्मा, सारांश केसरी, राजन पासवान, रिंकू सोनकर, प्यारे सोनकर, संतोष राठौर, राजकिशोर गुप्ता, प्रभाकर पटेल, विजयानंद द्विवेदी, अजयराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















