देर रात एसपी आकाश पटेल ने किया बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

155

देर रात एसपी आकाश पटेल ने किया बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

चंदौली : देर रात पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार 10 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

स्थानांतरण के तहत निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को थाना बलुआ से थाना शहाबगंज तथा उपनिरीक्षक संतोष कुमार को थाना चकरघट्टा से थाना नौगढ़ भेजा गया है।

उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह को स्मार्ट कंट्रोल रूम से थाना चकरघट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह को थाना शहाबगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

वहीं निरीक्षक घनश्याम शुक्ल को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल के साथ जनपद नियंत्रण कक्ष एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव को चौकी मझगांव, थाना चकरघट्टा, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम को चौकी कस्बा, थाना इलिया तथा उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राय को चौकी भदाहूं, थाना धानापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी के इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उम्मीद है।