बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

308

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव में बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में पाया गया कि कुछ लोग चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे है. जिसमें तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया. साथ ही बिजली बिल बकाया होने पर छः लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया.

बिजली बिल बकाया व बिजली चोरी के रोकथाम के लिए बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. जिसके क्रम में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जे०ई० सुभाष यादव के नेतृत्व में बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया गया. साथ ही बिजली बिल बकाया होने पर छः लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. साथ ही उन्हें बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दिया गया. बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान को लेकर गांव में हड़कंप मच गया. इस दौरान जे०ई० सुभाष यादव ने कहा कि सभी सभी लोग अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें अन्यथा बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. साथ ही कहा कि जो अवैध रूप से बिजली जला रहे है वे कनेक्शन करा लें अन्यथा मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा.

अभियान में टीजी-2 मुकेश कुमार, संविदा कर्मचारी रमेश विश्वकर्मा, शिवमोहन विश्वकर्मा, राकेश कुमार, कृष्ना मौर्य, सुरेश प्रजापति, मीटर रीडर राकेश कुमार चौबे सहित आदि बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे.