जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, डीएम ने दिया निर्देश
चंदौली : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. बैठक के दौरान डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए. वही ब्लैक स्पाट खत्म कराए जाने हेतु 15 दिन के अंदर कार्रवाई पूर्ण किए जाने का निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआई के संबंधित अधिकारियों को दिया.

नशे में धूत होकर वाहन चलाने वालों के ऊपर होगी शख्स कार्रवाई
बैठक के दौरान डीएम ने आरटीओ एवं पुलिस विभाग को ढाबों पर हो रही अवैध पार्किंग रोकने के कड़े दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए. साथ ही सभी ढाबो को नोटिस निर्गत किया जाए. कहां की सभी ढाबा संचालक पार्किंग के लिए अपने परिसर में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करें जिससे कि यातायात प्रभावित न हो. वही नशे में धूत होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु एडिशनल एसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में सभी थानों द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

15 दिन के अंदर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश
बैठक के दौरान डीएम ने जनपद में पड़ने वाले समस्त ब्लैक स्पॉट को खत्म कराए जाने हेतु 15 दिन के अंदर कार्रवाई पूर्ण किए जाने का निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआई से संबंधित अधिकारियों को दिया. इसके साथ ही उन्होंने सैयदराजा जमनिया रोड का ऑडिट करने का निर्देश भी दिया. साथ ही एनएचआई को सड़कों पर व्यवस्थित तरीके से साईनेज लगाने के लिए निर्देशित किया. बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन, एडिशनल एसपी, एसडीएम सदर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, डीआईओएस, एनएचआई एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


















