यूपी में आने वाली है बंपर वैकेंसी! जल्द होगी होमगार्ड के 42000 पदों पर भर्ती

186

यूपी में आने वाली है बंपर वैकेंसी! जल्द होगी होमगार्ड के 42000 पदों पर भर्ती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यूपी सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने के मुहिम के तहत बड़ा निर्णय लिया गया है. सरकार की ओर से प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के मुहिम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने 42000 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने जल्द हजारों होमगार्ड के सेवानिवृत होने के दृष्टिगत जल्द भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने को कहा है.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के खाली पड़े 42 हजार पदों पर दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी सेवारत होमगार्ड को आपदा मित्र का प्रशिक्षण भी कराया जाए. मुख्यमंत्री शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. कानून व्यवस्था और आपातकाल की स्थिति में होमगार्ड के स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है. इसलिए उन्हें बेहतर सुविधाएं भी मिलनी चाहिए.

42 हजार पदों पर होनी है भर्ती

वही सीएम योगी के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग जल्द ही 42000 होमगार्ड की पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द दो चरणों में 21-21 हजार पदों पर होमगार्ड की भर्ती का निर्देश दिया है. उन्होंने जल्द से जल्द हजारों होमगार्ड के सेवानिवृत होने के साथ भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने को कहा. इसके साथ ही होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने का भी निर्देश दिया है.