25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बलुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

54

25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बलुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चंदौली : बलुआ थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को टेढ़ी पुलिया, सराय गांव के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अमन यादव उर्फ बंडुल पुत्र जिउत यादव, निवासी ग्राम चकरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली है। उसके विरुद्ध थाना बलुआ में मुकदमा अपराध संख्या 55/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। मामले में वांछित होने के कारण अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अभियुक्त को टेढ़ी पुलिया, सराय के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।