संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

470

संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

चंदौली : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित एक कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. वही कबाड़ के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लाखों रुपयों के समान नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित एक फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ से दाना बनाए जाने का काम होता है. बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक के कबाड़ में आग लग गई. देखते ही देखते आग में वहां पड़े पूरे सामान को अपने आगोश में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही लोगो ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. वही सूचना के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर रवाना हो गई. वही आग काफी बड़ी होने के कारण दो गाड़ियां वाराणसी से मंगवानी पड़ीं. इसके बाद टीम ने एक गाड़ी चंदौली स्टेशन से मंगवाई. कुल छः फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में लगाई गई. सुबह लगभग साढ़े आठ बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. हालांकि समय रहते आग पर काबू पाया गया नहीं होता तो कई फैक्ट्रियां आग की जद में आ सकती थी. वहीं लोगों का कहना है कि पूर्वांचल के एकमात्र इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन मिलने के चार साल बाद भी फायर स्टेशन नहीं बन पाया है. लोगों ने फायर स्टेशन बनवाने की मांग की.