चहनियां के छात्र ने देशभर में रचा इतिहास, फिजिक्स वाला छात्रवृत्ति परीक्षा में ऑल इंडिया पहला स्थान, बढ़ाया विद्यालय का मान

1769

चहनियां के छात्र ने देशभर में रचा इतिहास, फिजिक्स वाला छात्रवृत्ति परीक्षा में ऑल इंडिया पहला स्थान, बढ़ाया विद्यालय का मान

चंदौली : विकास खंड चहनियां स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 7 के छात्र आदित्य मिश्रा ने ऑनलाइन शिक्षा मंच फिजिक्स वाला द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

डायरेक्टर अनिल जोसेफ ने दी जानकारी

विद्यालय के डायरेक्टर अनिल जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि फिजिक्स वाला द्वारा आयोजित इस छात्रवृत्ति परीक्षा में देशभर से हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है।

मेहनत और मार्गदर्शन का शानदार परिणाम

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन सदैव छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी मिलेगी प्रेरणा

डायरेक्टर ने आगे बताया कि छात्र की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस उपलब्धि पर अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए छात्र को बधाई दी है।