देर रात थानों के औचक निरीक्षण को निकल पड़े चंदौली एसपी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

399

देर रात थानों के औचक निरीक्षण को निकल पड़े चंदौली एसपी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे मंगलवार की देर रात थानों के औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़े. इस क्रम में वे सबसे पहले कंदवा थाना पहुंचे और निरीक्षण के बाद थाना धीना व थाना सकलडीहा का औचक निरीक्षण करने निकल गए. एसपी ने काफी बारीकी से लंबित मामलों की छानबीन की और सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी के निरीक्षण की सूचना फैलते ही महकमें में हड़कम्प मच गया.

एसपी ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

एसपी आदित्य लांग्हे ने थाना कंदवा का निरीक्षण किया. अचानक एसपी को थाना परिसर में देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई. इस दौरान थाना प्रभारी सलील स्वरूप आदर्श मौके पर मौजूद पाए गए. इसके बाद एसपी ने विभिन्न पटलों की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके बाद थाना धीना पहुंचे जहां पर थाना प्रभारी रमेश यादव मौके पर मौजूद मिले. निरीक्षण के दौरान रिकार्डो को अद्यावधिक करने, साफ-सफाई रखने पर जोर दिया. इसके बाद थाना सकलडीहा के औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़े. जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उपस्थित पाए गए.

एसपी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी आदित्य लांग्हे ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना सेल, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वही साफ-सफाई व रिकार्डो को अपडेट रखने पर जोर दिया. इस दौरान थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया. इसके अलावा एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लंबित विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर निस्तारण, रात्रि में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. वही एसपी द्वारा औचक निरीक्षण की सूचना फैलते ही महकमें में हड़कंप मच गया.

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धीना रमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा सलिल स्वरूप आदर्श व थाना अध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक नि० विनोद कुमार मिश्रा आदि पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.