IGRS के मामलों के निस्तारण में यूपी में चंदौली का पहला स्थान, पढ़े खबर

414

IGRS के मामलों के निस्तारण में यूपी में चंदौली का पहला स्थान, पढ़े खबर..

◆ IGRS पोर्टल पर जन शिकायत निस्तारण में प्रदेश में चंदौली अव्वल

◆ चंदौली पुलिस को मिला प्रथम स्थान

चंदौली : अपराध एवं अपराधियों के प्रति चंदौली पुलिस बेहतर ढंग से कार्य कर रही है. पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाएं रखने के साथ ही IGRS पर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने में यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया है. जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के प्रार्थना पत्रों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के मामले में शासन स्तर से जून महीने का मूल्यांकन किया गया. जिसमें यूपी में चंदौली ने पहला स्थान प्राप्त किया. रैंकिंग के अनुसार पुलिस को 125 अंको में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. साथ ही जिले के 13 थाने 90 में 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है. जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करने सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी को लगातार निर्देश दिए जाते रहते हैं. जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की ओर से सम्बंधित थानों पर आनलाइन प्रेषित की जाती है. सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की तरफ से प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या आनलाइन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है. आवेदक पुलिस कारवाई से सन्तुष्ट है कि नहीं, इसका फीडबैक भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है. अगर फरियादी मामलें के निस्तारण से असंतुष्ट है, तो दोबारा उस मामले की जांच दूसरे अधिकारी के द्वारा किया जाता है. इसी वजह से चंदौली को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. एसपी ने मातहतों को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर यह रैंकिंग बनाए रखने के लिए ऐसे ही प्रयास करते रहने की सलाह दी.