आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
◆ चहनियां ब्लॉक को आगे बढ़ाना है : प्रमुख
◆ महिलाओं की हुई गोदभराई
◆ स्टाल लगाकर लोगों को किया गया जागरूक
चंदौली : नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को चहनियां स्थित मां खंडवारी देवी महिला महाविद्यालय परिसर में हुआ. जिसमें पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. वही कार्यक्रम के पूर्व मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि जनपद चंदौली के चहनियां ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किया गया है. जिसके छः इंडिकेटर है. जिसको तीन महीने में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. कहा कि हमें इन सभी इंडिकेटर पर काम कर जिलें में इस ब्लॉक को आगे बढ़ाना है. कहा कि नीति आयोग के निर्देश पर यह अभियान 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के छः इंडिकेटर, प्रसव पूर्व देखभाल, हाइपरएक्सटेंशन, सीडीएस के तहत कार्यक्रम, कृषि, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड वितरण, समूह रिवालिंग फंडिग को लेकर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह के महिलाओं को सीआईएफ के चेक का वितरण किया गया. वही प्रमुख ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की. और कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया गया.
इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिव्या ओझा, एसीएमओ डॉ आरबी शरण, डिप्टी सीएमओ डॉ जे.पी. गुप्ता, चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रितेश कुमार, एडीओ आइएसबी हवलदार यादव, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, जागृति यादव, अतुल यादव, एपीओ राजन सिंह, बीपीएम रोशन आरा, शिवांगी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.











