मतदाता अभिनंदन समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

539

मतदाता अभिनंदन समारोह में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत

चंदौली : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय चहनियां क्षेत्र के कांवर गांव स्थित महड़ौरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इसके बाद बलुआ स्थित फलहारी बाबा इंटर कॉलेज में मतदाता सम्मान समारोह में पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने मुख्यातिथि डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि चंदौली में अपने तन-मन से कार्य किया हूं. ये सब चींजे क्या मंथन करती है. कहा कि चंदौली को उत्तर प्रदेश में देश स्तर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन राष्ट्रीय स्मारक देकर विचारधारा के लिए काम किया है. यहां जिन मतदाताओं ने वोट दिया है. वह सभी सम्मान के अधिकारी है. आप लोगों ने हमें मजबूती दी है. मैं भाजपा का एक सिपाही हूं. जो चुनाव जीतते जीतते हारकर भी चंदौली के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा. कहा कि जिलें में तीन विधायक है. दो छोटे भाई व आचार्य जी बड़े भाई की तरह है. चंदौली में विकास होता रहेगा.

इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, प्रमुख अजय सिंह, जयश्याम त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा, संकठा राजभर, राजू जायसवाल, राजेंद्र पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह बब्बू, अमृत चौरसिया आदि उपस्थित थे. संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया.