चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 228 वाहनों का हुआ चालान, पढ़े खबर

439

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 228 वाहनों का हुआ चालान, पढ़े खबर..

◆ यातायात नियम के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

◆ 228 वाहनों का हुआ चालान

◆ 367000 रुपये का लगाया गया जुर्माना

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चेकिंग अभियान के दौरान यातायात व जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर 228 वाहनों का चालान किया गया है. जबकि 367000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के मार्गदर्शन में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए चंदौली पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है. साथ ही आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु अवगत कराया गया. वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवरलोड न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया. वही सभी को अवगत कराया गया की सीट बेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई में 228 वाहनों का चालान किया गया. और 367000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.