WhatsApp, Instagram, facebook यूजर्स को मिला Meta AI की सौगात, अब कोई सवाल नहीं जाएगा खाली, देगा सारे जवाब
वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी Meta ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कई ऑप्शन तैयार किए हैं. ये टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से आप AI इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि WhatsApp, AI के इंटीग्रेशन और इसे ऐप में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. वॉट्सऐप का ये फीचर लोगों को दुनिया से जोड़ने में बेहद कारगर साबित हो रहा है और इसकी मदद से आप बहुत आसानी से किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं. फिलहाल ये फिचर्स सिर्फ कुछ ही देशों में उपलब्ध हैं और ये भी हो सकता है कि ये आपके फोन में अभी उपलब्ध ना हो.

Meta AI को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपकी जरूरतों को समझ सके और तुरंत प्रतिक्रिया दे सके. यह कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जैसे…
WhatsApp : WhatsApp पर Meta AI आपकी चैट को और भी स्मार्ट बना सकता है. यह आपके सवालों के जवाब दे सकता है, इमेजेस और GIFS जनरेट कर सकता है, और बहुत कुछ.
Instagram: Instagram पर Meta AI की मदद से आप अपनी स्टोरीज और पोस्ट्स को और भी क्रिएटिव बना सकते हैं. यह आपके कैप्शन के लिए सुझाव दे सकता है, और यहां तक कि आपके लिए वीडियो भी बना सकता है.
Messenger: Messenger पर Meta AI के जरिए आप अपनी बातचीत को और भी मजेदार बना सकते हैं. यह आपके सवालों के जवाब दे सकता है और आपको रियल-टाइम में इमेजेस और GIFS जनरेट करके भेज सकता है.

कैसे इस्तेमाल करें..
◆ अपनी चैट लिस्ट के सबसे ऊपर मौजूद सर्च फ़ील्ड पर टैप करें.
◆ सुझाए गए प्रॉम्प्ट पर टैप करें या अपना प्रॉम्प्ट टाइप करें और फिर सेंड बटन दबाएं
◆ प्रॉम्प्ट टाइप करते ही आपको Meta AI से सवाल पूछें सेक्शन में सर्च से जुड़े सुझाव दिखेंगे.
◆ अगर पूछा जाए, तो सेवा की शर्तें पढ़ें और स्वीकार करें.
◆ सर्च से जुड़े किसी सुझाव पर टैप करें.









