एसपी आदित्य लांग्हे ने संभाली चंदौली की कमान, कहा- जनसुनवाई रहेगी पहली प्राथमिकता
◆ नवागत एसपी आदित्य लांग्हे ने संभाली चंदौली की कमान
◆ जनसुनवाई रहेगी पहली प्राथमिकता
◆ महिला अपराधों को लेकर रहेंगे गंभीर

चंदौली : नवागत एसपी आदित्य लांग्हे ने चंदौली की कमान संभाल ली. बुधवार की देर रात को वह चंदौली पहुंचे. गुरुवार को चार्ज लेने के बाद शिविर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पत्रकार प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से रूबरू कराया. उन्होंने कहा कि हमारी जो प्राथमिकतायें रहेगी उसमें सबसे पहले जनसुनवाई प्राथमिकता रहेगी. जिसमें प्रत्येक दिवस समस्त थाना प्रभारियों को सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्या को सुनेगें और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण तरीके से समय से समस्या का निस्तारण करेंगें. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सबसे अधिक बल दिया.
महिला अपराधों को लेकर रहेंगे गंभीर
नवागत एसपी आदित्य लांग्हे ने जिले का चार्ज संभाल लिया है अब अपराध नियंत्रण के साथ स्मार्ट पुलिसिंग की चुनौती भी उनके सामने है. एसपी ने साफ किया कि वह महिला अपराधों को लेकर गंभीर रहेंगे. जिले में कहीं भी महिला अपराध से संबंधित अगर कोई घटना होती है तो उन्होंने थानेदारों को भी इसे प्राथमिकता पर लेने के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि महिला अपराधों में अगर कोई लापरवाही दिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित के साथ थाने पर अच्छा व्यवहार हो ताकि जो पीड़ित एक बार परेशान हो चुका है उसको दोबारा परेशान ना होना पड़े. इसके अलावा कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान होना चाहिए. लेकिन प्रायोजित या ब्लैकमेल करने की नीयत की सूचना नही होना चाहिए. तस्करी के मामले को लेकर कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराने के बाद दोषी को किसी भी स्थिति में बख्शा नही जाएगा. गैंगेस्टर, गुंडा, जिला बदर के अलावा 14 (1) की कार्रवाई भी की जाएगी.

मुगलसराय कस्बे में किया पैदल गस्त
एसपी आदित्य लांग्हे ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, थाना प्रभारी अलीनगर एवं थाना प्रभारी मुगलसराय व पुलिस बल के साथ मुगलसराय स्टेशन, कस्बा में पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई. एसपी ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर उपद्रव करने वाले किसी भी हाल में बख्शें नही जाएंगे. अगर कोई उपद्रव करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी. वही लोगों से कहा कि क्षेत्र में कोई भी घटनाएं घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. पुलिस आपका सहयोग करेगी. आपकी सतर्कता से न कि सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी बनी रहेगी.


















