नागपुर में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का मैराथन सेशन, निवेश और फाइनेंशियल शिक्षा पर 3 घंटे की ज्ञानवर्षा

1688

नागपुर में डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का मैराथन सेशन, निवेश और फाइनेंशियल शिक्षा पर 3 घंटे की ज्ञानवर्षा

UP TIMES18 : नागपुर में सोमवार को एक प्रेरणादायक और जानकारी से भरपूर मैराथन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें निवेश और फाइनेंशियल एजुकेशन से जुड़े तमाम पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। यह तीन घंटे लंबा विशेष कार्यक्रम Daddy’s International School के एडमिशन सेंटर और LTP Calculator Learning Centre में संपन्न हुआ। सेशन का नेतृत्व देश के जाने-माने फाइनेंशियल एक्सपर्ट डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया।

फाइनेंशियल सेशन में दिखा प्रतिभागियों का जोश और जिज्ञासा

कार्यक्रम की शुरुआत नागपुर सेंटर के संचालक अमित भक्ते द्वारा डॉ. तिवारी के स्वागत के साथ हुई। सेशन में मौजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ विषयवस्तु को आत्मसात किया और खुलकर सवाल भी पूछे।

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

डॉ. तिवारी ने निवेश, म्युचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी, स्कूल एजुकेशन, और रिटायरमेंट प्लानिंग जैसे विषयों पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि Daddy’s International School में कक्षा 6 से ही structured financial education की शुरुआत कर दी जाती है, ताकि आने वाली पीढ़ी आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और जागरूक बन सके।

निवेशकों के लिए गेमचेंजर साबित होगा LTP Calculator

उन्होंने यह भी कहा कि LTP Calculator भविष्य में निवेशकों के लिए एक बड़ा गेमचेंजर साबित होगा, जो जटिल गणनाओं को सरल बनाकर निवेश निर्णयों को अधिक प्रभावशाली बना देगा।

 डॉ. तिवारी का सेशन बना ज्ञान और जागरूकता का स्रोत

नागपुर का यह सेशन न केवल जानकारियों से भरपूर रहा, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणादायक भी साबित हुआ जो फाइनेंशियल फ्रीडम की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।