लूट, हत्या मामलें में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
चंदौली : बलुआ थाना की पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान तीरगांवा के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया. जिसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है. जिसकी पहचान तिरगांवा गांव के शातिर अपराधी श्रवण कुमार यादव उर्फ बंगा के रूप में हुई. आरोपी के ऊपर लूट, हत्या, गैंगेस्टर सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
बलुआ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तिरगांवा गांव के पास सत्यनारायण यादव की कुटिया के पहले बने पंपिंग सेट के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा वह कारतूस के साथ बैठा हुआ है. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. सूचना पाकर पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया. आरोपी की पहचान श्रवण कुमार यादव उर्फ बंगा के रूप में हुई.
पुलिस से बचने के लिए चल रहा था फरार
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी श्रवण कुमार यादव उर्फ बंगा ने बताया कि हत्या, लूट व अन्य गंभीर अपराध से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं. ऐसे में वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था. वही थाना बलुआ प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार यादव उर्फ बंगा के ऊपर चंदौली और जौनपुर जिले में कुल 9 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काफी दिनों से प्रयास कर रही थी. लेकिन शातिर अपराधी होने के चलते आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. मुखबिर की सूचना पर इसकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला व कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे.


















