विकास कार्यो को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की क्षेत्र में चर्चा, ग्रामीणों ने खुशी की जाहिर
चंदौली : देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से होकर ही गुजरता है. गांव का जो रास्ता शहर की तरफ जाता है वही रास्ता गांव की तरफ भी आता है. कुछ ऐसी ही सोच को लेकर धानापुर विकास खंड के शहीदगांव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रवेश त्रिपाठी निरन्तर ग्राम सभा के विकास के लिए प्रयासरत है. ग्राम सभा का बजट कम होने के बावजूद भी राजनैतिक पकड़ होने के नाते प्रमुख निधि, विधायक निधि व अन्य निधि से ग्राम सभा के लिए लगभग 50 लाख रुपये की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण कराने का दायित्व निभा रहे है. तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीण खुशी जाहिर करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का आभार व्यक्त कर रहे है.
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों से ग्राम सभा शहीदगांव विकास के लिए एक टकी लगाए देख रहा था. विकास का पहिया एक जगह स्थिर हो चुका था. अब ग्रामीण भी अपना धैर्य खो चुके थे. ग्राम पंचायत चुनाव आने वाला था. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम सभा शहीदगांव के लिए सामान्य महिला सीट की घोषणा की गई. जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर अनिता त्रिपाठी पत्नी रामप्रवेश त्रिपाठी को ग्राम प्रधान पद हेतु अपना उम्मीदवार बनाया. जिसके बाद ग्राम पंचायत चुनाव में अच्छा परिणाम आने के लिए ग्रामीण जी जान से जुट गए और आखिरकार लोगों की मेहनत रंग लाई और अनिता त्रिपाठी विजयी हुई. अब वर्षों से विकास का पहिया रुका हुआ था. ग्राम प्रधान के लिए अब चुनौती वाला दिन आने वाला था. दूसरी ओर ग्राम सभा के विकास के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एक रोड मैप तैयार किए. लेकिन गांव का बजट बहुत कम था. इसके बावजूद भी राजनैतिक पकड़ होने के नाते प्रमुख निधि, विधायक निधि व अन्य निधि से गांव के विकास के लिए धन आवंटित करवाएं. जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग 50 लाख रुपये से अधिक योजनाओं नाली, इंटरलॉकिंग, सीवर, लाइट, पंचायत भवन सहित अन्य कार्य के लिए धन स्वीकृत कराकर योजनाओं को पूर्ण कराने का दायित्व निभा रहे है. वही इस विकास कार्य के लिए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है.
ग्रामवासियों की तरफ से प्रधान प्रतिनिधि ने जताया आभार
इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रवेश त्रिपाठी ने कहा कि भारत मुख्यतः गांवों का देश है, यहां की अधिकांश जनसंख्या गांवों में रहती है. आधे से अधिक लोगों का जीवन खेती पर निर्भर है, इसलिए इस बात की आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि गांव के विकास के बिना देश का विकास किया जा सकता है. हम ग्राम सभा के विकास के लिए निरंतर प्रयास रत है. अभी जो भी अधूरा कार्य पड़ा हुआ है उसे भी सीघ्र ही पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की तरफ से ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व विधानसभा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का आभार व्यक्त किया है.


















