धान के खेत में मिला वृद्ध का शव, गांव में फैली सनसनी

514

धान के खेत में मिला वृद्ध का शव, गांव में फैली सनसनी

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव के पास बुधवार को धान के खेत में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की शिनाख्त सिकटी अगस्तीपुर निवासी मराछु राम (70 वर्ष) पुत्र स्व० किशन राम के रूप में हुई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के सिकटी अगस्तीपुर के निवासी मराछु राम पुत्र स्व० किशन राम परिवार में कोई नही है. मंगलवार को मराछु कटारुपुर गांव के समीप एक पेड़ के नीचे साइकिल खड़ा कर धान के रास्ते भट्ठे पर जा रहे थे. जहां ये काम करते थे. वही धान के खेत में बने मेढ़ के रास्ते जाते समय पैर फिसलने की वजह से मुंह के बगल पानी मे गिर पड़े थे. इनकी छड़ी हाथ मे थी और नाक से खून आ रहा था. बुधवार को किसान धान के खेत में खाद फेंकने गए तो देखा कि एक पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी है. लोगों ने यही समझा कि प्रतिदिन की भांति मराछु भट्ठे पर गए होंगे. वही कुछ दूरी पर धान की फसल की तरफ किसान बढ़े तो शव को देखा. जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया की कटारुपुर गांव के पास खेत में संदिग्ध अवस्था में एक शव मिला है. मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.