बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

449

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें जन्मोत्सव समारोह को लेकर जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मठ परिसर, मेला स्थान आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान जन्मोत्सव को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. वही एक्सईन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार को बाबा कीनाराम धाम आने वाले मार्गो को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के बाबत कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से जानकारी लिया. इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवागमन में श्रद्धालुओं को बाधा उत्पन्न न करें अन्यथा की स्थिति में पुलिस के द्वारा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दे कि अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव प्रति वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष भी एक सितंबर से तीन सितम्बर तक बाबा कीनाराम का भव्य, नव्य और दिव्य तरह से मनाया जा रहा है. जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. वही कुछ अधूरे कार्य को युद्धस्तर पर किया जा रहा है. बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मठ परिसर, मेला स्थान आदि का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में आने को लेकर मठ समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गया है. वही मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे को लेकर भी जिला प्रशासन एलर्ट दिख रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है.

इस बाबत जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. इस बाबत तैयारियों का जायजा लेने आये है. लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए गए है. छोटे कार्य जो पूरे नही हुए है वह भी शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे. अंतिम चरण की जो तैयारियां है वह अभी जारी है. मुझे उम्मीद है कि यहाँ पर मठ आयोजको द्वारा व उनको सपोर्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कराया जाएगा. वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कहा कि ऐसी कोई खबर नही है. परन्तु यह जनपद का मुख्य मेला व पर्व है. यहां जो भी वीआईपी, वीवीआईपी आते है तो उनू हमलोग जरूर अच्छी सुविधा दिलवाएंगे.

इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव एक सितंबर से तीन सितम्बर तक मनाया जा रहा है जिसको लेकर हमारे द्वारा रेंज और जोन से रिक्वेस्ट की गई थी. हमारे यहां रेंज से दो क्षेत्राधिकारी दिए गए है. साथ ही 20 इंस्पेक्टर और 150 कांस्टेबल दिए गए है. बताया कि हमारे जनपद की व्यवस्था में जो।पुलिसफोर्स है और जो पीएसी है उसका भी व्यवस्थापन किया गया है. मठ परिसर के पीछे तालाब वाला क्षेत्र है इसलिए पीएसी के वोट की भी व्यवस्था की गई है. पीएससी और क्यूआरटी को भी जगह-जगह लगा दिया गया है. ताकि पार्किंग की जो व्यवस्था है वह सुचारू रूप से चल पाए. मोटरसाइकिल के लिए पार्किंग स्थल को भी चिन्हित कर लिया गया है. लोगों के आवागमन के लिए कोई समस्या न हो. साथ ही ये भी देख लिया गया है कि डार्क एरिया है तो वहां भी हमलोगों द्वारा व्यवस्था की गई है. एंटीरोमियो स्कॉर्ड को भी लगाया गया है. चोरी की घटना को लेकर काफी सतर्कता बरती जाएगी. इसके लिए सादे कपड़ों में भी महिलाकर्मी व पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवागमन में श्रद्धालुओं को बाधा उत्पन्न न करें अन्यथा की स्थिति में पुलिस के द्वारा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान, एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, सीओ सकलडीहा रघुराज, एक्सईन पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, विद्युत विभाग एक्सईन विपिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज मोहरगंज सूर्य प्रताप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष वाराणसी क्रीं कुंड रूबी सिंह, संयोजक डॉ सरिता सिंह, प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, धनन्जय सिंह, सूर्यनाथ सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे.