एसडीएम ने बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण, आपात स्थिति में निपटने के लिए संबंधित को दिया निर्देश

279

एसडीएम ने बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण, आपात स्थिति में निपटने के लिए संबंधित को दिया निर्देश

चंदौली : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देख जिला प्रशासन सतर्क जो गया है. शनिवार को सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया. साथ ही तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से मिलकर वार्ता किया. और तहसील कर्मियों को हर परिस्थिति में अलर्ट रहने का निर्देश दिया. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि गंगा नदी का पानी घट रहा है, फिर भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

इन दिनों गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. वही बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण पशु चारा और खुद को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए जद्दोजहद में जुट गए है. वही बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है. एसडीएम अनुमप मिश्रा ने गंगा नदी के तटवर्ती गांव सराय, बलुआ, महुअर कलां, हरधन, विजयी के पूरा, टांडा कलां, सोनबरसा, पूरा विजयी, तिरगांवा सहित आदि का निरीक्षण किया. साथ ही बाढ़ के दृष्टिगत ग्रामीणों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया. इसके साथ ही स्थापित विभिन्न बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया. वही सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया. कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए. ग्रामीणों से मिलकर जानकारी लेते रहे. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि गंगा नदी का पानी घट हो रहा है. फिर भी तटवर्ती गांव में मुनादी का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.