सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने किया लतीफशाह व मूसाखांड बांध का निरीक्षण

160

सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने किया लतीफशाह व मूसाखांड बांध का निरीक्षण

चंदौली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू गुरुवार को लतीफशाह व मूसाखांड बांध का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि मूसाखांड बांध में पर्याप्त पानी उपलब्ध है. इसके बावजूद कर्मनाशा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. इस पर उन्होंने नाराजगी जताई. इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता किया. सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध में 22 दिन का पानी स्टोर है. यदि उसे छोड़ दिया जाएगा तो आगे दिक्कत हो सकती है. ऐसे में मनोज कुमार सिंह डब्लू ने किसानों के हित व उनकी बर्बाद होती फसलों को देखते हुए तत्काल मूसाखांड से कर्मनाशा नदी में पानी छोड़े जाने का आग्रह किया, ताकि किसानों की बर्बाद होती फसल को बचाया जा सके.

सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कल के आस में आज किसानों को निराश नहीं करें, नहीं तो किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त बारिश नहीं होने से जनपद चंदौली के उन इलाकों के किसान बहुत परेशान है जहां मुख्य गंगा नहर नहीं है. ऐसी स्थिति में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों की मांग को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ा जाना चाहिए, ताकि किसानों की सुख रही फसल को सिंचित कर बर्बाद होने से बचाया जा सके. वहीं जो किसान रोपाई से अब तक वंचित हैं उन्हें भी धान की खेती करने का अवसर मिल जाएगा. कहा कि पानी छोड़ने का अधिकारियों का प्रयास किसानों के हित में होगा. लिहाजा जिले के अधिकारी किसानों के दर्द को समझें और कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ने का काम करें. क्योंकि आगे बारिश होने के बाद बांध में पानी स्टोर किया जा सकता है, लेकिन किसानों को फसल सुख गई तो फिर से किसान खेती नहीं कर पाएंगे.