कीचड़ भरी सड़क पर चलने को ग्रामीण मजबूर, डीएम से लगाई गुहार
चंदौली : जिले के चहनियां क्षेत्र के रमदतपुर गांव में जल जीवन मिशन व नाबदान के पानी निकासी के लिए सड़क को खोदकर पाइप लगाया गया. लेकिन सड़क को पिच करना भूल गए. जिससे कीचड़ भरे सड़क पर ग्रामीण चलने को मजबूर है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी समस्या का निस्तारण नही कर सके. वही ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेताया. साथ ही जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की गुहार लगाई.

प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि रामदत्तपुर गांव सभा में विगत एक वर्ष पूर्व सड़क पर पिच बनाया गया था. जल जीवन मिशन द्वारा सड़क खोदकर लोगों को घरों में पानी की सप्लाई के लिए पाइप बिछाया गया. उसके बाद ग्रामीणों के घरों से नाबदान की निकासी के लिए सड़क को खोद कर पाइप लगाया. किंतु सड़क की मरम्मत करना भूल गए. कहा कि इस मार्ग से टांडा कला, मड़ई, मैनुद्दीनपुर, टांडा खुर्द, सरौली, चहनियां कस्बा होते हुए जिला मुख्यालय लोग जाते हैं. वही हल्की सी भी बारिश हो जाने से पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही लोग दो पहिया वाहन से आये दिन गिरकर घायल हो जाते है. बताया कि यह मार्ग हाईवे को भी जोड़ता है मार्ग पर पिच के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार गुहार लगाया लेकिन उसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ. ग्रामीणों ने नीचे ताजा कि यदि शीघ्र ही सड़क नहीं बनाई जाती है तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.
प्रदर्शन करने वालों में संजय तिवारी, संतोष चौबे, मनोज चौबे, गोलू तिवारी, रामलाल विश्वकर्मा, विनोद कुशवाहा, लाल पाण्डेय सहित आदि ग्रामीण शामिल रहे.


















