बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक

746

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोरेश्वर बाबा कीनाराम मठ में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को लेकर कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह व व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम निखिल टी. फुंडे से मुलाकात कर एक पत्रक सौंपा. जिसमें सड़क, बिजली, पानी सहित आदि व्यवस्था व बाबा कीनाराम अघोरपीठ में पर्यटन विकास हेतु राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य के सम्बंध में वार्ता किया. जिसमें डीएम द्वारा एक अगस्त को सभी अधिकारियों को रामगढ़ मठ में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया.

डीएम को पत्रक सौंपते हुए बाबा कीनाराम अघोरपीठ के कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह व व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार संत शिरोमणि परम पूज्य अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव “एक सितंबर से तीन सितम्बर तक” हो रहा है. जिसमें विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है. तीन दिवसीय जन्मोत्सव में चंदौली सहित अन्य जनपद व प्रदेशों के लोग भारी संख्या में श्रद्धालु, वीआईपी, वीवीआईपी का आगमन होता है.

उन्होंने डीएम से कहा कि जन्मोत्सव के अवसर पर निर्धारित तिथि पर साफ सफाई की व्यवस्था, सड़क एवं नाली की मरम्मत, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, फायर ब्रिगेड एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स के लिए अधिकारियों को अनुमति प्रदान करें. उन्होंने बताया कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा बाबा कीनाराम अघोरपीठ में पर्यटन विकास हेतु कार्य कराया जा रहा है. जिसकों बनकर तैयार होने की तिथि 31 मार्च 2023 थी. बहरहाल इस वक्त निर्माण का स्ट्रेचर खड़ा हो गया है, किंतु कोई भी कार्य पूर्ण नही हुआ है. बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव भी नजदीक है और सभी कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है. साथ ही समान जगह-जगह बिखरा पड़ा है. जिससे कार्यक्रम संपादित कराने में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था एवं विभाग से शिकायत करने के बाउजूद भी कार्य की प्रगति शून्य है. कार्यक्रम में केवल एक माह शेष है. जिसे शीघ्र ही पूर्ण कराने का अपील किया. बताया कि डीएम ने आश्वासन दिया है. साथ ही सभी विभाग के जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को एक अगस्त को रामगढ़ में उपस्थित होने के लिए लेटर जारी किया है. इस दौरान हेमराज सिंह, रमेश राय, शशि सिंह, प्रभात पाठक, विवेक सिंह उपस्थित रहे.