विकास भवन के दफ्तरों में गैरहाजिर मिले कई कर्मचारी, सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

616

विकास भवन के दफ्तरों में गैरहाजिर मिले कई कर्मचारी, सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

चंदौली : जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया. निरीक्षण के दौरान 02 अधिकारी एवं 09 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया. वही स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं होने पर वेतन बाधित करने के साथ अन्य कार्यवाही की जाएगी.

दरअसल, शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास भवन में स्थापित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक उपायुक्त (श्रम रोजगार) अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित मिले. वही जिला कृषि अधिकारी अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए. बताया गया की उपनिदेशक कृषि के यहां प्रशिक्षण चल रहा है. जिला कृषि अधिकारी प्रशिक्षण में है. जिला बचत अधिकारी का प्रभार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पास है. कीड़ा अधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित नहीं थे. बताया गया कि स्टेडियम गए हैं.

निरीक्षण के क्रम में सभी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया. इस दौरान 02 अधिकारी एवं 09 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त नहीं होने पर वेतन बाधित एवं अन्य अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय में पर्याप्त साफ सफाई रोशनी एवं पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए.

बता दें कि विकास भवन में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अभिकरण, उपायुक्त (श्रम रोजगार), जिला कृषि अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी (चंदौली), जिला बचत अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी का कार्यालय स्थापित है.