शव रखकर हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 115 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

79

शव रखकर हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 115 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

चंदौली : अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा तिराहे पर शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद समेत करीब 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे आयुष अस्पताल, आलूमिल के पास कुछ लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर मुगलसराय से चकिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों लेन बाधित कर दी थीं। इससे एंबुलेंस समेत आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नारेबाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ने पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने के बाद हाईवे खाली कराया गया।

पुलिस ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव की तहरीर पर मु0अ0सं0 0618/2026 के तहत धारा 285, 126(2), 189(2) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में राहुल चौहान, जय सिंह, गुलाब पटेल, मुस्ताक कुरैशी समेत 23 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

शव रखकर नेशनल हाईवे जाम करने और आमजन का आवागमन बाधित करने के मामले में अलीनगर पुलिस ने 23 नामजद समेत 110-115 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।