कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

391

कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सोनबरसा स्थित राजकीय नलकूप पर कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया. साथ ही चेताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा. किसानों ने आरोप लगाया कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण नलकूप ट्रिपिंग के कारण बंद हो जा रहा है. जिससे पानी के अभाव में धान की खेती प्रभावित हो रही है.

विदित हो कि सोनबरसा गांव में किसानों की सुविधा के लिए राजकीय नलकूप 188 एमजी का निर्माण वर्ष 2021-22 में हुआ. यहां लगा 63 केबीए ले ट्रांसफार्मर पिछले वर्ष बिजली विभाग हटाकर 26 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया. जो चालू करने के 10 मिनट बाद ही बंद हो जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर नही बदला गया. विजय शंकर पाण्डेय, राज नारायण पाण्डेय, राम अवध सोनकर, राकेश निषाद, धर्मेन्द्र निषाद, श्याम नारायण पाण्डेय, सुरेंद्र यादव आदि किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली विभाग के मनमानी रवैया से इस वर्ष धान की सिंचाई नही हो पाएगी. खेतों को पानी से भरने के लिए जैसे ही ट्यूबवेल को चालू किया जाता है तो मात्र 10 मिनट में ही बंद हो जाता है. मोटर 27 हॉर्स पावर की है और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है. जबकि यहां 63 केवीए का लगा था. आरोप लगाया कि विभाग के लोग यह कह कर उतार ले गए कि यहां ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर होने की क्या जरूरत है. पानी के अभाव में धान की खेती नहीं हो पाई है. कई खेत अभी भी परती पड़े हुए है. किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे.