भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में डॉ. शंभूनाथ गोंड का भव्य स्वागत, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

25

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में डॉ. शंभूनाथ गोंड का भव्य स्वागत, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

चंदौली : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर डॉ. शंभूनाथ गोंड को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि नए दायित्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।