दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, देर रात पुलिस ने गांव से दबोचा

70

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, देर रात पुलिस ने गांव से दबोचा

चंदौली : थाना बलुआ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार देर रात उतड़ी समुदपुर गांव से पकड़ा गया। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, उतड़ी गांव निवासी महिला ने एक मई 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कन्हैया राम शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती व छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर वह किसी तरह अपनी आबरू बचाने में सफल रही। मामले में थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 31 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे पुलिस ने कन्हैया राम पुत्र स्व. रामनाथ राम निवासी उतड़ी समुदपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल वाहिद अली शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।