वृक्षों का पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चंदौली : पौधरोपण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को चहनियां क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में सिंचाई विभाग द्वारा तीन सौ वृक्षों का पौधरोपण किया गया. साथ ही नहर किनारे सौ वृक्षों का पौधरोपण किया गया. इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से पौधरोपण करने की अपील किया.

पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प
सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने पेड़-पौधों को जीवन के लिए अमूल्य बताते हुए कहा कि पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है. हरी-भरी धरती और खुशहाली के लिए हम सभी को पौधरोपण करना आवश्यक है. उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का भी संकल्प लें. पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं. जीवन के लिए शुद्ध हवा, पानी के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन होना जरूरी है. कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें और हरी-भरी धरती के लिए अपना योगदान दें. आईए हम सभी पौधरोपण का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं.

इस दौरान जूनियर इंजीनियर अजय कुमार, सहायक अभियंता अवनीश कुमार, जूनियर इंजीनियर हेमराज सिंह, जूनियर इंजीनियर अजय कुमार यादव, बीरेंद्र जिलेदार, मनीष कुमार सींच पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.


















