एक पेड़ मां के नाम के तहत राज्यसभा सांसद ने किया पौधरोपण
चंदौली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम के तहत अभियान की शुरुआत की थी. उसी के तहत शुक्रवार को चहनियां क्षेत्र के पलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया. इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए आप सभी लोग एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए. कहा कि आज देखिए कितनी सौभाग्यशाली हूं कि आज अपने मायके में मैं खुद एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया. वही लोगों को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण के लिए प्रेरित किया.

राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि पृथ्वी का संतुलित पर्यावरण अधिकांशतः वृक्षों पर ही टिका हुआ है. यदि पेड़ पर्याप्त मात्रा में है तो उनके द्वारा अतिरिक्त ताप को सोख लिया जाता है. यदि पृथ्वी पर पेड़ पौधे पर्याप्त मात्रा में है तो वे सब मिलकर जलवायु परिवर्तन को संतुलित बनाए रखते हैं. अर्थात समय पर बारिश होती है. और उतनी ही बारिश होती है जिससे कि ना ही सूखा रह जाये और ना ही बाढ़ अथवा प्रलय के हालात बन पाए. कहा कि अगर हम स्मरण करें तो हम पाएंगे हमारी माताएं बहने विभिन्न त्योहारों के माध्यम से वट वृक्ष, पीपल, आंवला, आम, केला, तुलसी सहित अनेक वृक्षों अथवा पेड़-पौधों की स्तुति करती रहती हैं. ये परंपराएं केवल इसलिए नहीं बनीं कि वृक्षों अथवा पेड़-पौधों की पूजा करने से हमें इच्छित फल की प्राप्ति हो जाती है अथवा देवी- देवताओं के दर्शन हो जाते हैं. इनका गूढ़ अर्थ यह भी है कि हम जिन्हें पूजते हैं, सदैव ही उनकी सलामती की कामना करते रहते हैं. कहा कि वृक्ष से न केवल भोजन संबंधी आवश्यकता की पूर्ति होती है, बल्कि जीव जगत से नाजुक संतुलन बनाने में भी यह आगे रहते हैं. इसके बिना जीवन और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है.
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार सिंह “प्रिंस”, वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रितेश कुमार, प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, किरण गुप्ता, चंदा कुशवाहा, पूजा यादव, गरिमा सिंह, फिरोज गांधी सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















