पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचे 20 फरियादी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

10

पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचे 20 फरियादी, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

चंदौली : जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से सुना और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की और शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों और फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाया जाए।