पालीटेक्निक कॉलेज में छात्रों को टैबलेट किया गया वितरण, छात्रों को टेबलेट मिलने से उत्साह

531

पालीटेक्निक कॉलेज में छात्रों को टैबलेट किया गया वितरण, छात्रों को टेबलेट मिलने से उत्साह

चंदौली : उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत मां खंडवारी देवी शिक्षणोत्तर संस्थान द्वारा संचालित चहनियां क्षेत्र के श्री त्रिदंडी देव हनुमत पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के अध्यक्षता में टैबलेट वितरण किया गया. छात्रों को टेक्नोलॉजी में अग्रसर करने हेतु महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत टेबलेट प्राप्त होने पर छात्रों में उत्साह है.

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं टेबलेट का शिक्षा सम्बंधी कार्यों में प्रयोग करते हुए नए मुकाम हासिल करेंगे. कहा कि सरकार द्वारा यह योजना छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लायी गयी है. इसका उपयोग भविष्य में अपने कैरियर को देखते हुए करें, न कि मनोरंजन के लिए करें. टैबलेट व स्मार्टफोन से छात्र-छात्राओ को नई तकनीकी से सहायता मिलती रहेगी. साथ ही कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल तकनीक से जोड़ने की कोशिश के तहत उसके समकक्ष छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट का लगातार वितरण किया जा रहा है. उसका सदुपयोग करते हैं तो निश्चित ही यह बहुत ही लाभदायक साबित होगा. सरकार द्वारा यह योजना छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया है. साथ ही डिजिटल से छात्रों को जोड़ने का कार्य किया है. उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज में टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया.

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, अरविंद यादव, दिवाकर विश्वकर्मा, धनंजय शर्मा, रामप्रकाश यादव, मनोज प्रजापति, चंद्रमा यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.