महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रुट डायवर्जन, पढ़े खबर..
चंदौली : महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा जिले में रूट डायवर्जन किया गया है. महाशिवरात्रि के दौरान होने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है. ताकि यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर 24 फरवरी 2025 दिन सोमवार रात्रि 09 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा.
महाशिवरात्रि के दौरान रूट डायवर्जन की पूरी जानकारी
◆ बिहार की तरफ से एन०एच०-19 पचफेड़वा आलमपुर हाईवे से होकर जो वाहन मुगलसराय पडाव होते हुए वाराणसी को जाना चाहते हैं उनको पचफेडवा आलमपुर सर्विस लेन पर उतरने नहीं दिया जायेगा वो सीधे हाइवे से वाराणसी को जायेंगे.
◆ गोधना चैराहा से जो मालवाहक/छोटे वाहन या बाहर की चारपहिया वाहन (यू०पी० 67 को छोड़कर) मुगलसराय पड़ाव होते हुए वाराणसी को जाना चाहते हैं, उन वाहनों को हाइवे एन०एच०-19 से वाराणसी भेजा जायेगा.
◆ गंजी प्रसाद (चकिया तिराहा) से छोटे मालवाहक वाहन जो मुगलसराय पड़ाव को जाना चाहते हैं, को चकिया तिराहा से गोधना हाईवे की तरफ भेजा जायेगा.
◆ एफ०सी०आई०/सनबीम तिराहा- मुगलसराय से जो वाहन पड़ाव की तरफ जाना चाहते हैं, को एफ०सी०आई० तिराहे से डायवर्ट कर साहूपुरी से कटेसर होते हुए पीएसी तिराहे से हाईवे को होकर वाराणसी को जायेंगी.
◆ लंका मैदान रामनगर से दिनांक : 24.02.2025 की रात्रि 09.00 बजे नो एंट्री नहीं खोली जायेगी।).
◆ कोयला मण्डी में दिनांक : 24.02.2025 को रात्रि 09.00 बजे से पड़ाव होते हुए कोई भी ट्रक नहीं आ पायेंगी तथा कोयला मण्डी से दिनांक : 25.02.2025 को रात्रि 10.00 बजे से कोई भी ट्रक पड़ाव की तरफ रामनगर को नहीं जायेगी.
◆ हाइवे एन०एच०-19 सिंघीताली से सर्विस लेन होते हुए कटरीया अण्डरपास से जो बड़े वाहन लंका मैदान को जाती है, को प्रतिबंधित किया गया है, अब ये बड़े वाहन कटरीया अण्डरपास में प्रवेश कर सीधे आगे के अण्डरपास से होकर लंका मैदान को जायेंगे.
◆ कोयला मण्डी से लेकर पड़ाव तक के व्यापारियों कोयला आढतियों एवं ट्रान्सपोर्टरों से अपील की जाती है कि आप लोग अपनी ट्रकें मुख्य सड़क पर नहीं खडी करेंगे, उनकी पार्किंग सर्विस लेन व अपने कोयला गोदाम में करेंगे.
चंदौली पुलिस ने जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के दृष्टिगत दिनांक 24.02.2025 को रात्रि 09.00 बजे से जनपद चन्दौली में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपरोक्त रुट डायवर्जन के नियमों का पालन करें. पुलिस/प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाये रखनें पूर्ण सहयोग प्रदान करें.


















