लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

247

लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम सुरक्षा बलों की सतर्कता ने बड़े हादसे को टाल दिया। लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया। बलुआ पुलिस की इस सतर्कता ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम पुलिस टीम लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास गस्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी जो छिपकर खड़ा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश चौहान, पिता ओमप्रकाश चौहान, ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी), थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी का निवासी है। जांच में पता चला कि वह अपराध करने के नियत से क्षेत्र में घूम रहा था। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की गई और उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, एसआई अमरनाथ साहनी, कांस्टेबल अमरेश सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल थे। बलुआ पुलिस की इस सतर्कता को स्थानीय लोगों ने सराहा है और कहा कि ऐसी कार्यवाही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मददगार साबित होगी।