गंगा स्नान करने गया वृद्ध गंगा नदी में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

441

गंगा स्नान करने गए वृद्ध गंगा नदी में डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के नादी निधौरा गंगा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करने गए वृद्ध शब्बीर अंसारी (उम्र 72 वर्ष) गंगा नदी में डूब गए. वही सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश करना शुरू किया. हालांकि मंगलवार की शाम धानापुर के समीप गंगा नदी में शव उतराया हुआ मिला. वही परिजनों द्वारा शव का शिनाख्त कर लिया गया है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव के निवासी शब्बीर अंसारी मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करते थे. शब्बीर प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाते थे. सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी में स्नान करने गए. जब परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचे. वही परिजन पूरे गांव सहित आसपास और सगे संबंधियों से पूछताछ की. इसके बावजूद भी उनका कहीं पता नहीं चला. गांव के लोगों को आशंका हुई तो वह गंगा नदी की तरफ निकल पड़े. जहां उनका कपड़ा व अन्य सामान गंगा किनारे पड़ा हुआ मिला. परिजनों ने मारूफपुर पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी. वही सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला मय टीम मौके पर पहुंचे और प्राइवेट गोताखोरों की मदत से गंगा नदी में तलाश शुरू किया. गोताखोरों ने सोमवार की देर रात तक गंगा नदी में तलाश किया. लेकिन कही पता नही चला. वही मंगलवार को भी गोताखोरों की मदत से तलाश किया गया. वही धानापुर के समीप गंगा नदी किनारे शव उतराया हुआ मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त में जुट गई. पत्नी गुलशन बानो, एकलौते पुत्र उस्मान का रो-रो कर बुरा हाल है.

इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 72 वर्षीय एक वृद्ध की गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त है. प्राप्त सूचना के आधार पर गोताखोरों की मदत से गंगा नदी में तलाश कराया जा रहा था. शव धानापुर के समीप गंगा नदी किनारे उतराया हुआ मिला है. परिजनों द्वारा शव का शिनाख्त कर लिया गया है.