कार्य में लापरवाही बरतना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

416

कार्य में लापरवाही बरतना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

चंदौली : सड़कों पर ओपन बार की महफिल सजाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. वही शराब पीकर उत्पात मचाने वालो पर नकेल कसने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिया है. इसके बाउजूद भी मातहतों की लापरवाही सामने आ रही है. एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर मुगलसराय थाना क्षेत्र के हल्का प्रभारी संतोष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है. एसपी के इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में पब्लिक ड्रिंकिंग के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई/रोकथाम हेतु थानों को चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया था. जिसमें थाना मुगलसराय के हल्का प्रभारी संतोष कुमार तिवारी द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग न करते हुए शराबियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई साथ ही एसपी के आदेशों का उलंघन किया गया. पुलिसकर्मी द्वारा कार्य सरकार को लेकर इस प्रकार की लापरवाही को देखते हुए एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया गया. वही एसपी के इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.